पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हंटरगंज : चार बोरा डोडा सहित दो मोटरसाइकिल जब्त, एक गिरफ्तार

हंटरगंज : चार बोरा डोडा सहित दो मोटरसाइकिल जब्त, एक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हंटरगंज | वशिष्ठ नगर थाना पुलिस के द्वारा सोमवार की देर शाम विशेष छापामारी अभियान चलाकर चार बोरा डोडा, दो बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर पंडरकोला गांव का रवींद्र गंझू है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अफीम खरीदने के लिए तस्करों का एक गिरोह दंतार क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी शिव गोप के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान दो मोटरसाइकिल पर 6 तस्करों को जाते हुए देखा। तस्कर पुलिस को देख कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक तस्कर को धर दबोचा। साथ ही चार बोरा डोडा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वही दो मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया। अन्य तस्कर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार तस्कर रवींद्र गंझू की निशानदेही पर 7 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं...