पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना ग्रामसभा के अध्यक्ष बनाए जाने पर पंसस को बंधक बनाया

बिना ग्रामसभा के अध्यक्ष बनाए जाने पर पंसस को बंधक बनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हंटरगंज | हंटरगंज प्रखंड के करमा पंचायत के अंतर्गत ग्वारडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बिना चुनाव कराए प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर पंचायत समिति सदस्य अनिल चौधरी को ग्रामीणों ने घंटों बंधक बनाए रखा। घटना मंगलवार की है। इस संबंध में ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में प्रबंधन समिति का चुनाव उपाध्यक्ष पद के लिए विवादित हो जाने के कारण स्थगित कर दिया गया था। परंतु पंचायत समिति सदस्य एवं विद्यालय के सचिव, बीपीओ और सीआरपी के द्वारा गलत ढंग से विनोद कुमार यादव को अध्यक्ष पद पर चयन कर दिया गया है। जबकि चुनाव रजिस्टर में अध्यक्ष चयन का कोई जिक्र नहीं है और न ही उपाध्यक्ष चयन का जिक्र है। ऐसे में चुनाव कागजी खानापूर्ति कर अवैध तरीके से विद्यालय के हित में सरासर गलत है। पंचायत समिति सदस्य अनिल चौधरी से पूछे जाने पर बताया कि विद्यालय के सचिव अंधेरे में रखकर हस्ताक्षर करवाया था जिसका विरोध में लेटर पैड पर लिख कर बीआरसी जोरी को दे दिया गया है।

खबरें और भी हैं...