हंटरगंज के नावाडीह मोहल्ला स्थित सुपर मार्केट के सामने से अज्ञात चोरों ने एक मोटरसाइकिल की चोरी कर ली। मोटरसाइकिल हंटरगंज के धारधारा गांव के सुल्ताना टांड टोला निवासी जैनेंद्र चौधरी की थी। चोरी की गई मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर बी आर टू भी 74 88 है। भुक्तभोगी जैनेंद्र चौधरी ने बताया कि वह केटीआर मार्केट में सामान खरीदने गया था। जब वापस आया तो मोटरसाइकिल गायब पाई। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी।