पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हंटरगंज के वीर जांबाज सिपाही की बीमारी से दिल्ली एम्स में मौत

हंटरगंज के वीर जांबाज सिपाही की बीमारी से दिल्ली एम्स में मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हंटरगंज | हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के घंघरी गांव निवासी नरेश सिंह के पुत्र डबलू सिंह का इलाज के दौरान एम्स दिल्ली में निधन हो गया। डबलू झारखंड पुलिस के जवान थे । अपने पिता का इकलौता वारिस थे। उनकी एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। उनके मौत की खबर से गांव में शोक की लहर है। घरवालों को रो-रो कर बुरा हाल है। उसका अंतिम संस्कार घंघरी स्थित श्मशान घाट में किया गया।

खबरें और भी हैं...