पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 60 शराब भट्‌ठी और 300 ड्राम जावा महुआ किया नष्ट

60 शराब भट्‌ठी और 300 ड्राम जावा महुआ किया नष्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हंटरगंज में अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध रविवार को बड़ी कार्रवाई हुई। यह कार्रवाई डीसी द्वारा गठित टास्क फोर्स ने की है। टास्क फोर्स ने जबड़ा गांव के जमुनिया नदी माझी घाट पहाड़ी एवं अन्य इलाकों में शराब उन्मूलन अभियान चलाकर अवैध महुआ शराब की 60 भट्ठी नष्ट कर दिया। इस दौरान 300 ड्रम जावा महुआ शराब भी बहा दिया गया। अभियान का नेतृत्व एसडीओ राजीव कुमार, एसडीपीओ ज्ञानरंजन व आबकारी एएसपी शैलेंद्र कुमार संयुक्त रूप से कर रहे थे। अभियान में शामिल पुलिस बल के सैकड़ों जवानों लगाए गए थे। अभियान में जेसीबी मशीन का भी सहयोग लिया गया। इस मशीन से ही भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। हालांकि पुलिस के इस अभियान की भनक लग जाने के कारण तस्कर फरार हो गए। नदी के श्मशान घाट के किनारे बड़े पैमाने पर शराब भट्टी चलाई जा रही थी। शराब भट्ठियों का संचालन स्थानीय लोगों के सहयोग से बिहार के शराब तस्कर कर रहे थे।

अवैध शराब निर्माण से गांव के लोग काफी परेशान थे। ग्रामीणों ने बताया कि शराब तस्करों से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधि भी बढ़ रही थी। इस अभियान से ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी गई। अब पुलिस शराब भट्टी संचालकों को चिह्नित करने के काम में लग गई है। अभी तक चार दर्जन लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी है। एसडीओ राजीव कुमार और एसडीपीओ ज्ञानरंजन ने बताया कि यह अभियान पूर्ण रूप से अवैध शराब बिक्री और निर्माण पर रोक लगने तक जारी रहेगा। अभियान में पुलिस इंस्पेक्टर सुजीत कुमार, थाना प्रभारी माइकल मरांडी, सीओ राम सुमन प्रसाद, आबकारी विभाग के वरीय पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, एएसआई संजय शर्मा सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

मौके पर निरीक्षण करते पुलिस पदाधिकारी।

हंटरगंज में दर्जनों ट्रक महुआ का हो रहा है भंडारण

एक तरफ पुलिस शराब के विरुद्ध अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर अवैध रूप से हो रहे महुआ के भंडारण पर कार्रवाई नहीं हो रही है। हंटरगंज बाजार एवं आसपास में दर्जनों महुआ दुकान का अवैध रूप से भंडारण हो रहा है। कई ऐसे व्यापारी हैं, जिनका कारोबार जमा हुआ है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि हंटरगंज के प्रतापपुर रोड भोंदल, गोदावार, हंटरगंज खूंटी केबाल एवं नावाडीह में दर्जनों अवैध रूप से महुआ गोदाम है। इन्हीं के इशारे पर प्रखंड के लेंजवा, नौका डीह, कोसमाही ,बड़ी बिगहा एवं नावाडीह पनारी, जबड़ा ,खरौना, गौसपुर सैयपुर में सैकड़ों महुआ की भट्ठी चल रही है ।कई ऐसे महुआ व्यापारी हैं, जिनका आलीशान मकान बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रतिदिन रात में पिकअप वैन से महुआ बिहार भेजा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...