हंटरगंज | बिजली की अनियमित आपूर्ति एवं लो वोल्टेज को लेकर हंटरगंज के लोग काफी परेशान हैं। इसी को लेकर हंटरगंज प्रखंड वासियों ने बिजली विभाग के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने में जुटे हुए हैं। प्रखंड वासियों का आरोप है कि बिजली की आपूर्ति हंटरगंज में नहीं के बराबर होती है। जबकि हंटरगंज के डुमरी में 4 फीडर बैठा हुआ है। और पूरे प्रखंड में माने तो 200 गांवों में मात्र 20 गांवों में ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग अपने पुराने रवैया से बाज नहीं आ रहा है। अनियमित आपूर्ति और लो वोल्टेज से बिजली उपभोक्ता परेशान तो है ही साथ ही मुस्लिम संप्रदाय के महान त्योहार रमजान के महीना को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। लो वोल्टेज के बारे में बताया जा रहा है कि लोगों को अपने घरों में बल्ब को टॉर्च से देखकर पता लगाया जा रहा है कि विद्युत घर में है या नहीं ।