पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पायोनियर ने किसानों को दिया हाइब्रिड बीज लगाने का प्रशिक्षण

पायोनियर ने किसानों को दिया हाइब्रिड बीज लगाने का प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हंटरगंज | प्रखंड के किसान भवन में गुरुवार को विश्व के अग्रणी बीज कंपनी पायनियर द्वारा प्रवक्ता प्रशिक्षण शिविर सह धान बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी के 28 पी 67 धान प्रखंड के 50 किसानों को 3-3 किलो कर के नि:शुल्क वितरण किया। साथ ही धान की गुणवता और विशेषता के बारे में बताया गया। साथ ही वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के 5 सरल उपाय से अवगत कराया गया। इस गोष्ठी मे कंपनी के जिला प्रभारी मनीष पांडेय ने किसानों को बताया की 28 पी 67 धान किसानों को प्रति एकड़ 3-4 हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ देने वाला धान है। जो की किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए यह सबसे अच्छा और वजनदार धान है। इस गोष्ठी में क्षेत्रीय प्रतिनिधि श्रीकांत कुमार, राजकुमार यादव, बीज वितरक भोला अग्रवाल, राकेश सिंह और अमित सिंह समेत 50 किसान उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...