हंटरगंज | वन विभाग के टीम ने शुक्रवार को सरदम जंगल में संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान वन भूमि पर अवैध रूप से घर बना रहे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में सरदम गांव निवासी सूचित भुइयां, रामबली साव व तरवागाड़ा गांव निवासी छठू भुइयां हैं। इन लोगों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस दौरान वन क्षेत्र पदाधिकारी सूर्य भूषण कुमार ने बताया कि 2018 के अंत तक अवैध रूप से कब्जा जमाए वन भूमि को मुक्त करा लिया जाएगा। टीम का नेतृत्व वन क्षेत्र पदाधिकारी सूर्य भूषण कुमार , प्रभारी वनपाल मुरारी सिंह , वनरक्षी संदीप कुमार, सुधीर कुमार, विनय कुमार सिंह , जीतेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश कुमार शामिल थे।