पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपराधियों ने घर में लगाई आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हंटरगंज थाना क्षेत्र के चतुरीमौओ गांव में अपराधियों गुरुवार की रात अंशु यादव के घर में आग लगा दिया । इस संबंध में प्रीत स्थानीय थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है दिए गए आवेदन के अनुसार बताया गया कि गुरुवार की रात करीबी 11 बजे 6 की संख्या में हथियार से लैस अपराधी ने घर पर आ धमके और घर के पिछले हिस्से में तेल छिड़क कर आग लगा दिया। इसके बाद अपराधी फायरिंग करते हुए चलते बने।

अपराधी अंशु यादव के पुत्र सहदेव यादव को खोज कर रहे थे। अपराधी सहदेव यादव को जान से मारने की धमकी भी दीया। फायरिंग की आवाज सुनकर घर के अंदर सोए लोग और आसपास के लोग जुटे और आग को बुझाया। इस दौरान सभी भागते हुए अपराधियों की पहचान भी महिलाओं ने किया। पहचान किए गए अपराधियों में गांव के ही दिनेश यादव, पिंटू यादव, बसंत यादव, गुड्डू यादव, शंकर यादव और भोला यादव है। घटना के कुछ देर बाद ग्रामीण अपने अपने घर चले गए हैं और घर के परिजन घर के अंदर बंद हो गए। दुबारा करीब 3 बजे अपराधी फिर से घर पर आ धमके और घर के छप्पर पर तेल छिड़क कर आग लगा दिया। दोबारा ग्रामीण जुटे और डीजल पंप चलाकर आग को बुझाया। लेकिन आग को बुझने से पहले घर का पूरा छप्पर जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना को अंजाम भूमि विवाद में दिया गया है। पहचाने गए अपराधियों के साथ इनका वर्षों से भूमि विवाद चलता रहा है।

खबरें और भी हैं...