पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्जी नंबर लिखा बाइक सहित चालक गिरफ्तार

फर्जी नंबर लिखा बाइक सहित चालक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर लिखा बाइक बरामद किया गया। इस मोटरसाइकिल पर सवार युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार कर चतरा जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार युवक तेजु कुमार सदर थाना के राजगुरुआ का रहनेवाला है। जिस अपाची बाइक पर सवार था। उस पर लिखा हुआ नंबर जेएच 13 सी 0182 है। जबकि यह नंबर जिला परिवहन कार्यालय चतरा में ग्लैमर मोटरसाइकिल के नाम से जारी किया गया। इसके मालिक का नाम नागेश्वर कुशवाहा हैं। जबकि चेकिंग के दौरान यह अपाची मोटरसाइकिल में लगा था। जो फर्जी हैं। इस बाबत वशिष्ठ नगर थाना के कांड संख्या 43/18 में मामला दर्ज कर लिया गया है। फर्जीवाड़े के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...