हंटरगंज |हंटरगंज प्रखंड के कटैया गांव आंगनवाड़ी केंद्र में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर गोसाईंडीह केंद्र द्वारा कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता आंगनबाड़ी सेविका रीना देवी ने की तथा संचालन पीएलबी मिथिलेश कुमार ने किया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को मध्यस्थता, नि:शुल्क कानूनी सलाह, नि:शुल्क विधिक सेवा, गरीबी उन्मूलन, असंगठित कर्मकार की विधिक सहायता, घरेलू हिंसा आदि कानूनों की जानकारी दी गई।