पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 22 से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे ग्रामीण डाक सेवा कर्मी

22 से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे ग्रामीण डाक सेवा कर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हंटरगंज के नावाडीह स्थित जजलो डाकघर के पोस्ट मास्टर जय हिंद कुमार अरुण के आवास पर ग्रामीण डाक सेवा कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जय हिंद कुमार अरुण ने किया। बैठक में मुख्य रुप से 22 मई से अपनी मांगों को लेकर संघ के द्वारा किए जानेवाले अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान संघ के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी ग्रामीण डाक सेवा कर्मी हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया। यह हड़ताल ग्रामीण डाक सेवा कर्मी अपने निम्नलिखित मांग क्रमशः ग्रामीण डाक सेवा को विभागीकरण करने, ग्रामीण डाक सेवक कर्मी को पेंशन का लाभ देने, जीडीएस को टारगेट के नाम पर परेशान और उत्पीड़न करना बंद करने, शाखा डाकघरों के वर्गीकरण कर एकरूपता किए जाने सहित 7 मांगों को लेकर किया गया है। सरकार के द्वारा मांगे पूरी नहीं किए जाने तक हड़ताल जारी रखने का बात बताया गया। ग्रामीण डाक सेवा कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। बैठक में प्रखंड के सभी ग्रामीण डाक सेवा कर्मी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...