कंवलियास | हुरड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में शुक्रवार को कई जगह सड़क निर्माण कार्य शुरू होंगे। सुबह 9 बजे अटलपुरा में तसवारिया से जालमपुरा, 10 बजे उखलिया में कुशालपुरा-उखलिया, इसके पश्चात रुपाहेली-भोजराज में बाइपास पर, राष्ट्रीय राजमार्ग 79 से बोरखेड़ा तक सड़क का शिलान्यास किया जाएगा। इस मौके पर विधायक रामलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा आदि रहेंगे।