हुरड़ा. बैठक में उपस्थित महिलाएं।
भास्कर संवाददाता | हुरड़ा
सकल ब्राह्मण महिला सभा का तहसील स्तरीय परिचय सम्मेलन व बैठक का आयोजन सर्व ब्राह्मण समाज की महिला प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष वंदना व्यास के सानिध्य में किया गया।
अध्यक्ष व्यास ने महिला सशक्तिकरण के इस दौर में महिलाओं को जागृत कर आगे बढ़ने एवं सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करने के लिए प्रेरित किया। सकल ब्राह्मण समाज की एकता व सामाजिक उत्थान के कार्य करने का संकल्प लिया।
गायत्री शर्मा ने पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन करने की बात कही। रजनी जोशी ने कहा कि समाज उत्थान से ही राष्ट्र का उत्थान संभव है। प्रज्ञा दाधीच ने कहा कि हमें एकजुट होना होगा। सुनीता आत्रेय ने महिलाओं को आगे बढ़ने की बात कही। इस अवसर पर मंजू शर्मा, रंजना व्यास, नैना शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, तारा शर्मा, रेखा शर्मा, भारती शर्मा, सोनिया शर्मा, मंजू मिश्रा, उर्मिला दाधीच, विमलेश शर्मा, उषा शर्मा, कल्पना, किरण, सुनीता, अनिता, मैना, मोनिका शर्मा, सोनू, इंदु, कृष्णा दाधीच आदि मौजूद थीं।