बसपा ने की नुक्कड़ सभा, कहा-भाजपा दलित विरोधी
हुसैनाबाद | नगर पंचायत चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ रहे अध्यक्ष प्रत्याशी वीरेंद्र राम और उपाध्यक्ष प्रत्याशी वासिफ रशूल के पक्ष में नगर पंचायत क्षेत्र की विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन करते हुए बसपा के पक्ष में लोगों का समर्थन मांगा गया। मौके पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार दलित एवं गरीब विरोधी है। विगत चार वर्षों में गरीबों एवं दलितों को मिलने वाले लाभ को कम करने का काम किया गया है। मौके पर अध्यक्ष प्रत्याशी वीरेंद्र राम, उपाध्यक्ष प्रत्याशी वासिफ रशूल, जिला कोआर्डिनेटर अजय कुमार भारती, अनुमंडलीय अध्यक्ष अक्षय कुमार मेहता, पीयूष सुमन, मजहर खान, चिंटू खान, पिंटू मेहता सहित बसपा कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद थे।