पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छापेमारी में 135 लीटर शराब जब्त

छापेमारी में 135 लीटर शराब जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध जावा महुआ को नष्ट करते पुलिस जवान।

नौडीहा बाजार | नौडीहा थाना क्षेत्र के चराई 2, हरिडीग आदि जगहों पर छापेमारी कर शुक्रवार को अवैध शराब भट्टी को नष्ट किया गया। छापेमारी के दौरान 135 लीटर चुलाई शराब और 850 केजी जावा महुआ बरामद किया गया। अभियान में उत्पाद अधिनियम के तहत फरार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इनमें जितेन्द्र प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद, तेजु साव, राजदेव भुइयां, बबन भुइयां, सुनैना भुइयां का नाम शामिल है। वहीं एक अज्ञात व्यक्ति पर भी मामला दर्ज है। मौके पर निरीक्षक को उत्पात सौरभ तिवारी, हुसैनाबाद अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद कांग्रेस कुमार, सदर पुलिस अवर निरीक्षक राजनीति पासवान, सहायक अवर निरीक्षक पुरुषोत्तम कुमार एवम उत्पाद बल, गृह रक्षकों और नौडीहा थाना के जवान थे।

खबरें और भी हैं...