नुक्कड़ सभा में भाजपा को समर्थन देने की अपील
हुसैनाबाद : नुक्कड़ सभा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता।
भास्कर न्यूज | हुसैनाबाद
नपं चुनाव को लेकर भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामेश्वर राम उर्फ छठन के पक्ष में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। बुधवार को नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिवधारी राम ने कहा कि भाजपा जुमलेबाजी पर विश्वास नहीं करते हुए सीधे विकास की बात करती है।
उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र व राज्य में कई विकास योजना चलाकर सीधा लाभ देश के लाखों परिवारों को मुहैया करा रहा है। उन्होंने भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी रामेश्वर राम उर्फ छठन के पक्ष में वोट देने का अपील करते हुए क्षेत्र को विकास की कड़ी से शीघ्र जोड़ने में सहयोग करने की बात को प्रमुखता से कहा।
मौके पर चुनाव प्रभारी रामधनी यादव, रामप्रवेश सिंह, अमरेंद्र अग्रवाल, नगेन्द्र उपाध्याय, राजेश कर्ण, सैयद तकी हुसैन रिजवी, संतोष सिंह, प्रेमतोष सिंह, मधुलता रानी, अखिलेश पासवान, अजय जायसवाल, ज्ञानप्रकाश उपाध्याय, डॉ नादिर रिजवी, विश्वनाथ सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
रोड शो में पूर्व पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव, अध्यक्ष शशि कुमार व अन्य।
राजद ने किया रोड शो, मांगा समर्थन
हुसैनाबाद | राष्ट्रीय जनता दल से नगर पंचायत क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे अध्यक्ष प्रत्याशी शशि कुमार ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शहर के विभिन्न मार्गों पर रोड शो किया और राजद के पक्ष में समर्थन मांगा। साथ ही शहर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए बतौर प्रदेश महासचिव सह पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल गरीब व असहायों को साथ लेकर और कदम से कदम मिलाकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने हुसैनाबाद नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने एवं क्षेत्र को विकसित और सुदृढ़ बनाने के लिए राजद के विजयी बनाने की अपील की है। अध्यक्ष प्रत्याशी शशि कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को गति देते हुए क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार मुहैया कराना प्राथमिकता होगी। मौके पर जिला प्रवक्ता जाकिर अली, उपाध्यक्ष प्रत्याशी ग्यासुद्दीन सिदिकी, शक्ति पासवान, रणजीत चन्देल, कलामुद्दीन खान, बिनय कुमार सिंह यादव, देव कुमार बोस, प्रमोद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।