पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छह बेटिकट यात्री और एक चेन पुलिंग करने वाला गिरफ्तार

छह बेटिकट यात्री और एक चेन पुलिंग करने वाला गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनाबाद में अप बरकाखाना-डेहरी आॅन सोन पैसेंजर में अभियान चलाकर बेटिकट यात्रा कर रहे छह लोगों को जपला स्टेशन पर आरपीएफ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इनमें राजू रंजन औरंगाबाद, उमाकांत और मनीश कुमार हरिहरगंज, इश्हाक अंसारी रोहतास, दिलीप कुमार गढ़वा और विकास कुमार उंटारी रोड के रहने वाले हैं। दूसरी तरफ पलामू एक्सप्रेस में चेन पुलिंग कर उतर रहे बबन ठाकुर नामक युवक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बबन ठाकुर औरंगाबाद के खैरा एनटीपीसी का निवासी बताया गया है।

इस संबंध में पुलिस निरीक्षक एसपी सिंह व एसआई आरपी सिंह ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण को लेकर सभी एक्सप्रेस ट्रेन व पैसेंजर ट्रेनों में छापामारी की जाती है।

खबरें और भी हैं...