बसपा प्रत्याशी के पक्ष में किया रोड शो
बसपा प्रत्याशी के पक्ष में किया रोड शो
हुसैनाबाद | बहुजन समाज पार्टी ने हुसैनाबाद नगर पंचायत चुनाव में लड़ रहे प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करते हुए वोटरों के समक्ष अपने सिद्धांतों को रखते हुए रिझाया, साथ ही वोटरों से समर्थन एवं आशीर्वाद बसपा प्रत्याशियों ने पार्टी के पक्ष में देने की अपील की। मौके पर प्रदेश महासचिव शेर अली, अध्यक्ष प्रत्याशी वीरेंद्र राम एवं उपाध्यक्ष प्रत्याशी वासिफ रशूल, प्रदेश प्रवक्ता सैयद मुसवी रजा, अनुमंडलीय अध्यक्ष अक्षय कुमार मेहता, प्रखंड अध्यक्ष पीयूष सुमन सहित बसपा के कई लोगों ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।