पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मतदाता हैं मौन, अब शुरू हुआ बूथ मैनेजमेंट

मतदाता हैं मौन, अब शुरू हुआ बूथ मैनेजमेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न दल के प्रत्याशियों ने अपना अपना शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाजपा, राजद, बसपा, एनसीपी, आजसू, जेएमएम ने रॉड शो कर अपना अपना ताकत दिखाई। विदित हो कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने तूफानी प्रचार अभियान को बंद किया तथा इस दौरान अपना अपने पक्ष में रोड शो कर अपनी अपनी ताकत दिखाई। निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में 14 अप्रैल से लाउडस्पीकर एवं अन्य वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल वर्जित कर दी गयी है। शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में पड़ यात्रा कर वोटरों को पड़ यात्रा कर रिझाने का काम किया। इसी के साथ विभिन्न दलों के रणनीति कारों ने बूथ मैनेजमेंट में जुट गए है। अब प्रत्याशियों का पूरा ध्यान मतदान केंद्रों तक पहुंचने की जिम्मेवारी बढ़ गयी है। इन प्रत्याशियों ने रोड शो कर प्रत्याशियों ने अपनी अपनी ताकत दिखाने का काम किया। जिसमें भाजपा के रामेश्वर राम, राजद के अध्यक्ष प्रत्याशी शशि कुमार व उपाध्यक्ष प्रत्याशी ग्यासुद्दीन सिदिकी, बसपा के अध्यक्ष प्रत्याशी वीरेंद्र राम व उपाध्यक्ष प्रत्याशी वासिफ रशूल, एनसीपी के अध्यक्ष प्रत्याशी उषा देवी व उपाध्यक्ष प्रत्याशी शमशेर आलम, आजसू के उपाध्यक्ष प्रत्याशी गुरु प्रसाद व उपाध्यक्ष प्रत्याशी मनोज कुमार शर्मा एवं जेएमएम के उपाध्यक्ष प्रत्याशी पवन कुमार अग्रवाल का नाम शामिल है।

मतों के सौदागर हुए सक्रिय

शहर में नगर पंचायत चुनाव को लेकर भोपूं का शोर बंद होते हुए सभी बैठकों का दौर देर शाम तक होती रही। वहीं सभी दलों के रणनीतिकारों ने चुनावी गणित का समीकरण फिट करने के लिए रणनीति तेज कर दिया है। वहीं उम्मीदवारों की नजर वोट बैंक बनाने पर अधिक है।

खबरें और भी हैं...