बाबा साहब ने बनाया समतामूलक समाज
हुसैनाबाद | आंबेडकर चौक पर हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा के विधायक शिवपूजन मेहता ने कहा कि बाबा साहब ने देश में ऊंच नीच को समाप्त कर समतामूलक समाज की स्थापना करना चाहते थे, लेकिन गलत राजनीति के कारण बाबा साहब के मौलिक उद्देश्य को लोगों ने एक साजिश के तहत रोक दिया। गया। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान का देन है कि गरीब व दलित परिवार आज अपना हक लेकर आगे बढ़ रहे है। मौके पर बसपा के प्रदेश महासचिव मो शेर अली, आंबेडकर चेतना परिषद के रामेश्वर बौद्ध, रामेश्वर मेहता, नारायण कुमार, बसपा के अजय भारती, धर्मेंद्र पासवान, सूरजनाथ पासवान, सुरेंद्र राम सहित मानस के कई सदस्य मौजूद थे।