अगवा युवती प्रेमी के साथ थाना पहुंची
हुसैनाबाद | थाना क्षेत्र के झरगड़ा गांव से करीब एक पूर्व अगवा युवती अपने प्रेमी के साथ हुसैनाबाद महिला थाना पहुंची और अपनी मर्जी से घर से फरार होने की जानकारी पुलिस को दी। हुसैनाबाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेते हुए न्यायालय में भेज दिया गया। बताया जाता है कि सुरेन्द्र सिंह की 18 वर्षीया पुत्री पार्वती कुमारी हुसैनाबाद के सुशीगंज गांव निवासी भोला सिंह के बेटे ज्वाला सिंह के साथ फरार हो गई थी। पुलिस ने अपहृत से संबंधित मामला दर्ज किया था। उसके अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसका हुसैनाबाद महिला थाना कांड संख्या- 06/ 018 है। परंतु दोनों ने अपनी मर्जी से मंदिर में शादी कर शुक्रवार को हुसैनाबाद थाना में दोनों प्रेमी युगल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर जानकारी दी। वहीं दोनों पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया गया। जबकि युवती का कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कर परिजनों को सौंप दिया गया।