पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राकांपा प्रत्याशियों मिले लोगों से, समर्थन मांगा

राकांपा प्रत्याशियों मिले लोगों से, समर्थन मांगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनाबाद | नगर पंचायत चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उषा देवी और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी शमशेर आलम सहित अपने समर्थकों के साथ नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्ड एवं मोहल्ले का भ्रमण कर अध्यक्ष प्रत्याशी उषा देवी एवं उपाध्यक्ष प्रत्याशी श्मशेर आलम के पक्ष में पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने जनसंपर्क अभियान चलाया और नुक्कड़ सभा की। साथ ही पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र के कई जगहों में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद नपं क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं बिचौलियागिरी को समाप्त करते हुए क्षेत्र विकास घड़ी के साथ होगा। मौके पर कई समर्थक मौजूद थे। मौके पर अजीत सिंह, गुडू, मंदीप, जनक पासवान समेत कई लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं...