पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने किया मतदान

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने किया मतदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवम वार्ड प्रत्याशियों ने अपना अपना मत का प्रयोग अपने बूथों पर जाकर किया। अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर राम ने उर्दू मध्य विद्यालय में अवस्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला, जबकि एनसीपी की उषा देवी ने कन्या मध्य विद्यालय मतदान केंद्र पर वोट डाला। वहीं राजद के शशि कुमार, बसपा के बीरेंद्र राम, कांग्रेस के रौशन कुमार और आजसू के गुरु पसंद ने अपना मतदान किया। वह उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी पवन अग्रवाल, ज्ञासुधी सिद्धिकी, मनोज शर्मा, मो. रिजवान अहमद, मो. शमशेर आलम और मो. वासिफ रसूल ने भी अपना मतदान किया।

डंडे के सहारे वृद्ध महिला पहुंची मतदान केंद्र पर

हुसैनाबाद के मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। झारखंड में पहली बार दलीय आधार पर चुनाव हो रहा है। सुबह से ही महिला, पुरुष और वृद्ध वोट देने के लिए लाइन में कतारबद्ध थे और वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। वहीं चुनाव को लेकर वृद्ध महिलाओं में भी काफी उत्साह देखा गया। सैदाबाद के बूथ नंबर एक पर एक 90 साल की वृद्धा डंडा के सहारे मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंची। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर चौक चौराहों पर पुलिस वाहन चेकिंग भी कर रही थी।

खबरें और भी हैं...