एसडीओ, एसडीपीओ ने लिया जायजा, दिए कई निर्देश
हुसैनाबाद | नगर पंचायत में हो रहे नगर निकाय चुनाव का जायजा अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो, थाना प्रभारी रास बिहारी लाल ने संयुक्त रूप से बूथ का जायजा लिया। इस दौरान एसडीओ कुंदन कुमार ने बूथ के पीठासीन पदाधिकारी से पूरी जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि मतदाता को कतारबद्ध तरीके से महिला व पुरुष को अलग-अलग खड़ा कर बारी बारी से मतदान कराया। एसडीपीओ मनोज कुमार महतो ने कहा मतदाता के अलावे किसी अन्य को मतदान केंद्र तक नहीं जाने दें। उन्होंने कहा कि असमाजिक तत्व पर विशेष नजर रखने की जरूरत है।