पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेढ़ सौ करोड़ रुपए की जगह मिले केवल 13 करोड़ : एसबीआई

डेढ़ सौ करोड़ रुपए की जगह मिले केवल 13 करोड़ : एसबीआई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाखा प्रबंधक कैरा पूर्ति ने बताया कि आरबीआई के पत्रांक 2758 दिनांक 17 अप्रैल 2018 द्वारा बैंकों को पत्र जारी कर बताया गया कि उनके पास पैसा व करेंसी को कोई अभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हुसैनाबाद एसबीआई चेस द्वारा डेढ़ सौ करोड़ रुपये की डिमांड आरबीआई से की गई थी। किंतु मात्र 13 करोड़ राशि ही उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि मात्र पत्र देकर आरबीआई ने कैश के अभाव से अपना पल्ला झाड़ लिया है। इस परिस्थिति में बैंक के ग्राहकों को 10-20 हजार तक पेमेंट करना विवशता है। पैसा नहीं रहने से नियमित एटीएम खोलना भी मुश्किल है। वहीं एसबीआई परिसर स्थित जाम के सवाल पर कहा कि अन्यत्र शाखा स्थानांतरण करने के लिए उच्च स्तर पर पहल की गई थी।

खबरें और भी हैं...