हुसैनाबाद में 34 बोरा देसी शराब की पाउच जब्त
हुसैनाबाद | थाना क्षेत्र के जपला-दंगवार मुख्य पथ स्थित घोड़बन्धा मोड़ के समीप बुधवार की रात गश्ती अभियान के दौरान 34 बोरा देसी शराब जब्त करने में हुसैनाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हुसैनाबाद थाना प्रभारी रासबिहारी लाल ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाते हुए तस्कर वाहन छोड़ फरार हो गए। जब वाहन की तलाशी ली गयी तो उसमें 34 बोरा में कुल 5950 देसी शराब पाउच बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि गश्ती दल के एएसआई रेवा शंकर राणा के लिखित आवेदन के आधार पर हुसैनाबाद थाना में काण्ड संख्या 87/2018 धारा 272,273,290 एवं 47 ए उत्पाद अधिनियम के तहत वाहन मालिक एवं वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई तथा आरोपित अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है।