पूर्णाडीह में एकल कुंडीय हवन यज्ञ का आयोजन
हुसैनाबाद | प्रखंड के पूर्णाडीह गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी के आवास पर अखंड स्वर्वेद पाठ सह एकल कुंडीय हवन यज्ञ सह विशेष सत्संग का आयोजन किया गया। मौके पर वाराणसी महामंदिर से आए योग प्रशिक्षक सह यज्ञ पुरोहित संतोष अग्रवाल ने हवन यज्ञ सम्पन्न कराया और यज्ञ की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि संस्थान के पूर्णकालिक प्रचारक उपदेष्टा राजेश भारद्वाज ने स्वर्वेद की महिमा बताई। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड सेवा प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने किया। मौके पर मुकंद अग्रवाल, पूर्व मुखिया सुरेंद्र चौधरी, आदित्य विश्वकर्मा सहित सैकड़ों भक्त शिष्य सक्रिय थे।