पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धूप और उमस बढ़ी, बिजली कटने से परेशानी

धूप और उमस बढ़ी, बिजली कटने से परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनाबाद | अनुमंडल क्षेत्र में अचानक तेज धूप व उमस से गर्मी बढ़ गई है, जिससे लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। वहीं बिजली की आंख मिचौनी शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही का परिणाम है कि शहर के कई वार्ड के लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे पूरी रात रतजगा करना पड़ रहा है। शहर के वार्ड ग्यारह व आठ में पिछले एक सप्ताह से बिजली लो वोल्टेज में मिल रहा है, जिससे पंखा और घर में लगे मोटर नहीं चल रहे हैं। यह समस्या कमोबेश सभी वार्डों में है। शहर वासी मोती प्रसाद, शिव प्रजापति, ललन कांस्यकार , अवधेश राम, मनदीप कुमार, प्रेम शंकर सिंह सहित अन्य लोगों ने बिजली विभाग के एसडीओ से आग्रह किया है कि समस्या को गंभीरता से दूर करने का प्रयास करें।

खबरें और भी हैं...