पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 115 पाउच देशी शराब के साथ एक धराया, गया जेल

115 पाउच देशी शराब के साथ एक धराया, गया जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जपला-दंगवार मुख्य पथ के सिचाई विभाग के समीप एक युवक को हुसैनाबाद पुलिस ने गस्ती के दौरान 115 देशी शराब के पाउच के साथ गिरफ्तार कर लिया।

हुसैनाबाद थाना प्रभारी रासबिहारी लाल ने बताया कि शनिवार को चुनाव को लेकर शराब बेचने वालों के विरुद्ध गस्ती अभियान चलाया गया था। इस बीच जपला-दंगवार मुख्य पथ के सिंचाई विभाग के समीप एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा तो पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया तथा उसके पास से 115 देशी पाउच मिला। पकड़ा गया युवक बिहार राज्य के रोहतास जिला के डेहरी ऑन सोन के कम्रनगंज निवासी अविनाश चौधरी है। हुसैनाबाद पुलिस ने अविनाश चौधरी एवम पकड़े गए शराब को उत्पाद विभाग के अवरनिरीक्षक अभय कुमार को सौंप दिया।

जानकारी देते हुसैनाबाद थाना प्रभारी एवम उत्पाद विभाग अवर्निरीक्षक।

खबरें और भी हैं...