सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल
हुसैनाबाद | शनिवार की रात को जपला छतरपुर रोड में हुए सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। घायलों में चांद शेख (22) और सबरती शेख(18) दोनों साहेबगंज के निवासी का नाम शामिल है। जबकि वर्तमान में टोगंरा में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं।