नपं मतदान आज, प्रत्याशियों की धड़कने तेज
नगर पंचायत क्षेत्र में नगर निकाय का चुनाव सोमवार को होगी। चुनाव को लेकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड प्रत्याशियों की धड़कने तेज हो गई है। हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में 18750 मतदाता के भरोसे 71 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी रामेश्वर राम, राजद से अध्यक्ष प्रत्याशी शशि कुमार व उपाध्यक्ष प्रत्याशी ग्यासुद्दीन सिद्दिकी, बसपा से अध्यक्ष प्रत्याशी वीरेंद्र राम व उपाध्यक्ष प्रत्याशी वासिफ रसूल, राकांपा से अध्यक्ष प्रत्याशी उषा देवी व उपाध्यक्ष प्रत्याशी शमशेर आलम, कांग्रेस से अध्यक्ष प्रत्याशी रौशन कुमार व उपाध्यक्ष प्रत्याशी मो रिजवान अहमद, आजसू से अध्यक्ष प्रत्याशी गुरु प्रसाद व उपाध्यक्ष प्रत्याशी मनोज कुमार शर्मा जबकि जेएमएम से उपाध्यक्ष प्रत्याशी पवन कुमार अग्रवाल सहित सोलह वार्ड में 59 वार्ड प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपने भाग्य आजमा रहे हैं।
सभी प्रत्याशियों मे 16 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर प्रत्याशियों के बीच धड़कने बढ़ गई है। सभी दल के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं वार्ड प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी ओर मोड़ने के लिए अनेकों प्रकार के तिकड़म लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं मतदाताओं की चुप्पी प्रत्याशियों के लिए बेचैनी का कारण बना हुआ है। इस बार हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के मतदाता खुल कर बोलने एवं पार्टी के बैनर तले चलने से परहेज कर रहें है, जिससे मतदाताओं का रुझान स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। बहरहाल भाजपा, राजद, एनसीपी, बसपा, कांग्रेस, आजसू, जेएमएम के प्रत्याशी अपने अपने कैडर वोट को लेकर ताल ठोक रहे है तो वही वार्ड प्रत्याशी भी अपनी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहे हैं।