निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में होगा मतदान
हुसैनाबाद | नगर पंचायत चुनाव निष्पक्ष एवं भयमुक्त हो इसके लिए सभी मतदान केंद्रों की व्यवस्था का जायजा लेने के बाद एसडीओ कुंदन कुमार और एसडीपीओ मनोज कुमार महतो ने रविवार को नगर पंचायत चुनाव के लिए बने 29 बूथों का निरीक्षण करने के बाद जानकारी दी। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा कि बूथों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार का चूक नहीं हो। उन्होंने बूथ में पुलिस प्रशासन की ओर से किए जा रहे व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जपला चौबे, रेलवे स्टेशन एवं सैदाबाद स्थित बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त कुमार ने बूथ पर पूरी सुरक्षा, मतदान केन्द्रों पर पीने का पानी, शौचालय, बूथों की रंग रोगन होने की महत्वपूर्ण जानकारी लेकर अधिकारियों को बूथ पर सुरक्षा के साथ अन्य कई सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बूथ पर निष्पक्ष मतदान हो, इसके लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर आरो हैदर अली, जयदीप तिग्गा, कार्यपालक दंडाधिकारी परमेश्वर कुशवाहा, सीओ विपिन कुमार दूबे, बीडीओ शेखर कुमार, थानेदार रास बिहारी लाल समेत कई पुलिस कर्मी और चुनाव कर्मी शामिल थे।