पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 200 पुलिस बल रहेगा तैनात

जिले में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 200 पुलिस बल रहेगा तैनात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | हुसैनाबाद

नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके सम्पन्न कराने को लेकर हुसैनाबाद पुलिस प्रशासन ने कमर कसते हुए दो सौ पुलिस जवान लगाए हैं। रविवार को थाना प्रभारी रासबिहारी लाल ने बताया कि हुसैनाबाद नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस काफी सक्रिय है।

उन्होंने बताया की नगर पंचायत चुनाव में असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी गई है। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने स्वेच्छा पूर्वक अपने प्रत्याशी का चयन करें, अगर कोई भी राजनीतिक दल या व्यक्ति किसी प्रकार का दबाव देता है तो शीघ्र ही कंट्रोल रूम को सूचित करें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। साथ ही वाहन चेकिंग के लिए शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेंगे।

शहर में किया मार्च पास्ट नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने रविवार को शहर के विभिन्न सड़कों पर मार्च पास्ट किया। मार्च पास्ट में अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो, हुसैनाबाद थाना प्रभारी ने शहर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण कर असामाजिक तत्व के बीच भय उत्पन्न करने का कार्य किया है।

खबरें और भी हैं...