पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया

विधायक ने 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसफार्मर के साथ बसपा कार्यकर्ता।

हुसैनाबाद | नगर पंचायत क्षेत्र के चिकटोली मुहल्ला में दिनों से ट्रांसफार्मर के जल जाने से मोहल्लेवासी इस भीषण गर्मी को झेलने पर मजबूर थे, जिसे पाक महीना रमजान में त्वरित कार्रवाई करते हुए विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने शनिवार को चिकटोली मुहल्ला में नए 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया गया। इधर अनुमंडल क्षेत्र के हैदरनगर प्रखंड स्थित पानी टंकी के समीप भी कई दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ थे, जिसे विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता के त्वरित पहल पर नया 200 केवीए का ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति शुरू की गई। नए ट्रांसफार्मर से हुसैनाबाद शहर स्थित चिकटोली मुहल्ला एवं हैदरनगर के पानी टंकी के समीप नए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति शुरू होते ही लोगों ने विधायक के प्रति हर्ष व्यक्त किया है। वहीं विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने बताया कि माह-ए-रमजान में इस भीषण गर्मी से जूझ रहे कई रोजेदार सहित अन्य लोगों को नए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति होते ही राहत व सुकून मिलेगा। मौके पर बसपा के अनुमंडलीय अध्यक्ष अक्षय कुमार मेहता, युवा विधानसभा अध्यक्ष मुकेश मेहता, हरिनंदन मेहता, धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र राम, मो सगीर अहमद, गुड्डू सिद्दीकी, मो सोहैल, सलमान खान, झुम्मन कुरैशी, जिशान अहमद, सोनी, सम्मी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...