हुसैनाबाद | प्रखंड क्षेत्र के डंडिला पंचायत अंतर्गत कोडवड़िया एवं घाघरा गांव में शनिवार को बिरसा मुंडा बागवानी योजना की शुरुआत की गई। बिरसा मुंडा बागवानी योजना का शुभारंभ प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अमन कुमार ने स्थल निरीक्षण एवं ले आउट कर किया। मौके पर बीपीओ अमन कुमार ने लाभुकों व अन्य लोगों को आम बागवानी योजना के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि एक गड्ढे की लंबाई, चौड़ाई व गहराई तीन फीट होगी एवं एक गड्ढे से दूसरे गड्ढे की दूरी 15 फीट होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि एक एकड़ भूमि में 112 पौधे आम के और 96 पौधे इमारती के लगाए जा सकेंगे। मौके पर समाजसेवी कृष्णा बैठा, लाभुक राजेश्वर यादव व मुनारिक बैठा, जेई विवेक पासवान, रोजगार सेवक शंभु तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।