पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों की मूलभूत समस्याओं को लेकर होगी आर पार की लड़ाई

किसानों की मूलभूत समस्याओं को लेकर होगी आर-पार की लड़ाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनाबाद | प्रखंड के कोशी पंचायत में ग्रामीण जागरण मंच के तत्वावधान में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रुप में युवा प्रेरक सह युवा नेता के विश्वा ने किसान पंचायत में पंचायत के किसानों के खेती में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नीलगाय से खेती की बर्बादी, सही समय पर बीज का उपलब्ध न होना। सिंचाई की समस्या अनाज का बिक्री में बिचौलियों और बैंक से केसीसी लोन देने में किसानों को परेशान करने की बात कही। के विश्वा ने कहा कि किसानों की मूलभूत समस्या को लेकर आर- पार की लड़ाई होगी। इसके लिए पंचायत वार सभी पंचायत में कृषकों के संघ की बैठक कर किसान पंचायत लगाकर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत के युवाओं ने मुझ पर विश्वास कर मुझे रांची से बुलाया है। मैं इन सभी समस्याओं को पत्र के माध्यम से और कृषि मंत्री से मिलकर रखेंगे। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री तक बात रखूंगा। नील गाय की वजह से हो रहे खेती का नुकसान को लेकर वन विभाग को सूचित करेंगे।

खबरें और भी हैं...