पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जपला सीमेंट फैक्ट्री में 12 करोड़ 56 लाख की नीलामी

जपला सीमेंट फैक्ट्री में 12 करोड़ 56 लाख की नीलामी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनाबाद | जपला सीमेंट फैक्ट्री की नीलामी गुरुवार को पटना उच्च न्यायालय में हो गई। जानकारी के अनुसार उपेंद्र खिल हाईटेक कंस्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर उपेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार के उद्योग विभाग के सचिव की उपस्थिति में पटना उच्च न्यायालय में नीलामी हुई है। नीलामी की बोली में आठ अन्य कंस्ट्रक्शन के लोगों ने शामिल होकर बोली लगाई। इसमें सबसे अधिक नीलामी की बोली उपेंद्र निखिल हाईटेक कंस्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड ने 12 करोड़ 56 लाख की बोली लगाकर 1992 से बंद पड़ी जपला सीमेंट फैक्ट्री को अपने नाम कर लिया है। उन्होंने कहा कि नीलामी को रोकने के लिए झारखंड सरकार व उद्योग विभाग द्वारा एक याचिका दायर की थी। जिसे उच्च न्यायालय ने खारिज करते हुए नीलामी की बोली लगवा दी। नीलामी में डीआर ट्रेडिंग कंपनी प्रा लि कोलकाता, चुनाव स्टील यूपी, फ्रो स्टील अहमदाबाद, बाबा विश्वनाथ कंस्ट्रक्शन यूपी, मां विंध्यवासिनी कंपनी प्रा लि उत्तर प्रदेश सहित आठ कंपनियों ने अपनी अपनी बोली लगाई।

खबरें और भी हैं...