पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्ड सदस्य ने छात्रों के बीच किया पोशाक का वितरण

वार्ड सदस्य ने छात्रों के बीच किया पोशाक का वितरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनाबाद | नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड सात के लंबी गली तलाब स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय में छात्रों के बीच वार्ड पार्षद सुहैल आलम व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आसिफ अहमद ने संयुक्त रूप से छात्र छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण किया। मौके पर वार्ड पार्षद सुहैल आलम ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों को पोशाक, मध्याह्न भोजन, पुस्तक सहित अन्य संसाधन दे रही है, ताकि बच्चे पैसे की अभाव में पढ़ाई से वंचित न हो। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ वार्ड वासियों के बीच देंगे। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आसिफ अहमद ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन सरकार से मिलने वाले सभी लाभ को बच्चों के बीच ससमय वितरण करती है। मौके पर सहायक शिक्षक कम्रजबी खातून, शब्बीर आलम, फरजाना खातून मो इरफान, सदाम हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...