पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जपला पथरा मुख्य पथ पर खुली पनशाला

जपला-पथरा मुख्य पथ पर खुली पनशाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनाबाद | जपला-पंथरा मुख्य मार्ग के मुरली पर्यटन स्थल लंगर कोट के समीप लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सामाजिक संस्था द्वारा पनशाला खोली गई। मौके पर संस्था के अध्यक्ष बबलू कुमार पटेल ने कहा कि यह पनशाला राहगीरों के लिए काफी लाभप्रद होगा। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा सामाजिक हित में कई ऐसे कार्य लगातार किए जा रहे हैं, जिसका सीधा लाभ जनमानस को मिले। उन्होंने कहा कि इस मुख्य सड़क के किनारे सरकार द्वारा चापाकल नहीं लगा है, इसलिए पनशाला खोली गई है, ताकि पानी के लिए राहगीर परेशान न हो। इस अवसर पर पवन कुमार पटेल, विजय सिंह , राम चौधरी, श्रीनिवास चौधरी, प्रताप कुमार, बृजनंदन चौधरी, समाजसेवी लवकेश कुमार सिंह , अभिजित कुमार सिंह, शशि रंजन कुमार गुप्ता, बिकी कुमार पटेल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...