नगर पंचायत की पहली बैठक मंगलवार को होगी। इस बैठक में शहर एवम जनता से जुड़े 38 मुद्दों पर चर्चा कर अहम निर्णय लिया जाएगा। यह जानकारी नगर पंचायत के अध्यक्ष शशि कुमार ने एक प्रेस वार्ता कर दी है।
उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद नगर पंचायत के प्रतिनिधियों की सबसे अहम बैठक है, जिसमें 2013 से 2018 के बीच हुए विकास कार्य का बारीकी से अवलोकन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा गर्मी में सभी वार्डों में पानी का वितरण, आवास योजना और शौचालय निर्माण के प्रगति और राशि भुगतान, सड़क और नाली निर्माण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा कर अंतिम निर्णय लिए जाएंगे। नगर अध्यक्ष शशि कुमार ने कहा की पेयजलापूर्ति की समस्या का हल कर दिया गया है और अब सभी वार्डों के घरों तक शुद्ध एवम स्वच्छ पानी पहुंचने के लिए वर्ल्ड बैंक द्वारा प्रस्तावित योजना को प्रमुखता के साथ धरातल पर उतारा जाएगा।