हुसैनाबाद| अनुमंडल के पेंशनरों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पेंशन एवं एरियर की समीक्षा पेंशन अधिकारी द्वारा की गई। मौके पर कैप्टन दुखन सिंह ने कहा कि इस संगठन को और मजबूती से कार्यशील बनाने की जरूरत है। कैप्टन आरसी मेहता ने कहा कि हम सभी वृद्ध पेंशनरों को इस संगठन से ताकत मिलती है और अपना कार्य संगठन के माध्यम से आसानी से निपटा लेते हैं। सूबेदार सत्येंद्र ठाकुर ने संगठन की आय व्यय का ब्योरा दिया। जिला उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट प्रेमतोश प्रसाद ने सभी मौजूद पेंशनरों मेडिकल ईसीएचएस कार्ड को समय से रिन्यूवल कराने हेतु जानकारी दी। बैठक में गांव के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। वहीं संगठन में सेवानिवृत्त होकर आए लोगों को सम्मानित किया गया तथा सदस्यता ग्रहण कराया गया। साथ ही साथ ही आयकर की जानकारी देते हुए सालाना आयकर रिटर्न भरने की सलाह दी गई। इसके अलावे शहर में संगठन का एक कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया। इसके लिए स्थानीय प्रशासन से मिलकर एक कमरा या फिर जमीन उपलब्ध कराने की मांग करेगा। बैठक की अध्यक्षता कैप्टन दुखन सिंह ने की जबकि संचालन एसएस डीके सिंह ने किया।