तस्वीर पर माल्यार्पण करते कांग्रेस के जिला महासचिव सहित अन्य।
भास्कर न्यूज | हुसैनाबाद
सोमवार को शहर के तिवारी कॉम्प्लेक्स स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 27वीं पुण्य तिथि उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर मनाया।
मौके पर जिला महासचिव धनंजय कुमार तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव गांधी का आधुनिक भारत के निर्माण में सराहनीय योगदान रहा है। साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को पंचायती राज एवं सूचना क्रांति का जनक बताते हुए कहा कि देश को समृद्ध व शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विकसित करते हुए 21वीं सदी का नारा देकर जनमानस में नई उम्मीद जगाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है, जिसे देश कभी भुला नहीं सकता। जिला महासचिव धनंजय कुमार तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के युवाओं को 21 वर्ष से कम करते हुए 18 वर्ष में मताधिकार का अधिकार देते हुए देश युवाओं के हौसले को बुलंद करने का सराहनीय कार्य किया है, जो राष्ट्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मौके पर मुख्य रूप से अवधेश सिंह, अवधबिहारी सिंह, विजय सिंह, लल्लू सिंह, यासीन अंसारी, अरशद हुसैन, शंभू सिंह, अर्जुन सिंह, कमरान खान, सलमान राइन, फरीद खान, अखिलेश प्रसाद द्विवेदी, बृंदा पाठक, फरहत खान, मो रिजवान, रामप्रवेश राम, गौहर अली, उमेश तिवारी सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद थे।