पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बक्शी बचाओ अभियान के अंतर्गत स्कूल का जीर्णोद्धार कार्य हुआ शुरू

बक्शी बचाओ अभियान के अंतर्गत स्कूल का जीर्णोद्धार कार्य हुआ शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बक्शी बचाओ अभियान के तहत राजकीय कृत बक्शी उच्च विद्यालय के जीर्णोद्धार का कार्य शुक्रवार से प्रारंभ हुआ। प्रथम सत्र में बक्शी स्कूल की चाहरदिवारी के पूर्व, पश्चिम व दक्षिण भाग एवं एक कमरा के टूटे हुए दरवाजा व खिड़की की मरम्मत कराई जा रही है। सह जानकारी शनिवार को पलामू विकास समिति के अध्यक्ष आदित्य कुमार चन्देल ने जपला स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर दी।

उन्होंने बताया कि दस मई को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चन्द्रवंशी के आश्वासन के बाद भी अभी तक क्षेत्र में अवैध रूप से कई क्लिनिक संचालित हैं। उन्होंने कहा कि अगर अवैध रूप से क्षेत्र में संचालित क्लिनिक बंद करने की शीघ्र सार्थक पहल नहीं की गई, तो पलामू विकास समिति जनांदोलन को बाध्य होगा।

उन्होंने बताया कि पलामू विकास समिति द्वारा आगामी 30 मई को स्थानीय बक्शी स्कूल के परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें पटना के पारस अस्पताल के कई विशेषज्ञ क्षेत्रीय लोगों का मुफ्त इलाज करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि हाजीपुर जोन के रेल प्रबंधक ने जपला प्लेटफॉर्म पर पेयजल, शौचालय की समुचित व्यवस्था एवं प्लेटफॉर्म की लंबाई में बढ़ोतरी का आश्वासन देते हुए कहा कि मेरे कार्यक्षेत्र के अंदर सभी कार्यों को मूर्तरूप दिया जाएगा।

बक्शी स्कूल में चाहरदीवारी का कार्य करते मजदूर।

खबरें और भी हैं...