जपला सीमेंट फैक्ट्री की नीलामी होगी आज
हुसैनाबाद बंद पड़ी जपला सीमेंट फैक्ट्री।
भास्कर न्यूज | हुसैनाबाद
हुसैनाबाद की धरोहर जपला सीमेंट फैक्ट्री व बिहार के नौहट्टा स्थित बौलिया के प्लांट मशीनरी की नीलामी बुधवार को होगी। सूचना के मुताबिक हुसैनाबाद के देवरी पंचायत अंतर्गत जपला कारखाना की बिक्री के लिए दो भागों में निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा के प्रथम चरण में जपला स्थित प्लांट और मशीनरी की कीमत 11 करोड़ 26 लाख 46 हजार 252 रुपया सुरक्षित रखी गई है। गौरतलब है कि जपला सीमेंट फैक्ट्री के मजदूरों ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मजदूरों के करीबन 20 करोड़ बकाए मजदूरी भुगतान करने का दावा ठोंका।