पैसा मांगने पर दो पक्षों में हुई मारपीट, तीन लोग जख्मी
हुसैनाबाद | हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला चौबे में आवास के नाम पर पैसा के लिए दो पक्षों के बीच मारपीट हुई जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार वार्ड सात के वार्ड पार्षद रंजीत पासवान ने गांव के ही प्रमोद राम से आवास दिलाने के नाम पर पैसा लिया था। बाद में आवास नहीं मिला तो पैसा वापस करने को लेकर दोनों के बीच बहस हो रहा था। इस बीच बात बढ़ गई और दोनों आपस में उलझ गए। इसमें रंजीत पासवान, प्रमोद राम व देवलतिया देवी जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज हुसैनाबाद अस्पताल में किया है। इधर रंजीत पासवान का कहना है कि प्रमोद राम पुराने रंजिश के कारण पैसा देने की मनगढ़ंत कहानी तैयार कर झूठा आरोप लगाकर बदनाम करने की साजिश कर रहा है। सअनि उमाकांत तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।