चार दिनों में हटा लें अतिक्रमण, नहीं तो चलेगी जेसीबी
प्रखंड अंचल पदाधिकारी विपिन कुमार दुबे ने बुधवार को शहर के जयप्रकाश चौक पर सुरक्षा बल के साथ अतिक्रमण की गई जमीन का निरीक्षण किया तथा सोमवार तक स्वत: अतिक्रमण हटा लेने की हिदायत दी।
उल्लेखनीय है कि जपला छतरपुर मुख्य मार्ग के जयप्रकाश चौक से लेकर दिनेश चौक के बीच 52 लोगों ने सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर रखा है, जिसे हुसैनाबाद अंचल पदाधिकारी विपिन कुमार दुबे ने नोटिस जारी कर शीघ्र हटाने का निर्देश दिया थे,लेकिन अब तक नहीं हटा। उन्होंने कहा कि सोमवार के बाद बलपूर्वक जेसीबी मशीन से हटाने की चेतावनी दी है तथा विरोध करने पर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है।
सुरक्षा बलों के साथ निरीक्षण करते सीओ और अन्य।