पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलस्तर 7 फीट गिरने से सैकड़ों चापाकल बेकार

जलस्तर 7 फीट गिरने से सैकड़ों चापाकल बेकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भूमिगत जलस्तर 5 से 7 फीट नीचे गिर जाने से सैकड़ों चापाकल बेकार हो गए हैं। पानी के लिए शहर में हाहाकार मचा हुआ है। बावजूद नगर पंचायत की ओर से अबतक टैंकर से पानी का वितरण नहीं हो रहा है, जिससे लोगों मे आक्रोश है। हुसैनाबाद शहर में पांच दिन बाद बुधवार को कुछ समय के लिए जलापूर्ति हुई, जिससे पानी लेने के लिए लोगों में आपाधापी मची हुई थी। शहर में नियमित रूप से जलापूर्ति एक बहुत बड़ी लाइलाज समस्या बन गई है। वहीं नगर पंचायत के पास दो से तीन टैंकर उपलब्ध है बावजूद नगर पंचायत कार्यालय द्वारा निविदा निकाल कर पानी वितरण के लिए टैंकर की मांग की गई है, ताकि सरकारी पैसे की बंदरबांट की जा सके। जबकि गत वर्ष उन्हीं तीन टैंकरों से शहर के सभी वार्डों में पानी का नियमित वितरण किया गया था। शहर में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण शहरवासी महंगे दामों पर पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझाने को विवश हैं।

एसडीओ को पत्र दे जलसंकट दूर करने की मांग

शहर के वार्ड 10 के पार्षद मधु अग्रवाल ने अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार को पत्र देकर वार्ड में बेकार पड़े चापानलों को चालू कर जलसंकट से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि वार्ड में तीन चापाकल पूरी तरह से बंद है, जिससे वार्ड वासी दूसरे वार्डों से पानी लाकर पी रहे हैं। कमोबेश यही स्थिति सभी वार्डों में है। वहीं भूमिगत जलस्तर लगातार गिरने से घरों के भी चापाकल बेकार हो रहे हैं, जिससे लोगों के समक्ष जलसंकट उत्पन्न हो गया है। दूसरी ओर मानस संस्था के सदस्यों ने अनुमंडल पदाधिकारी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से शहर के बीचोबीच से गुजरी हुई हरहि नदी में कामचलाऊ भटकुआ का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि मनुष्य के साथ जानवर को भी पानी आसानी से मिल सके।

हुसैनाबाद में टैंकर से पानी का वितरण नहीं होने से लोगों में है नाराजगी, लोग पानी खरीद कर पीने को हैं विवश

हुसैनाबाद में संगत महुल्ला में खराब पड़ा चापाकल।

खबरें और भी हैं...