ईचाक मोड़ से मोटरसाइकिल की चोरी
ईचाक | ईचाक बरियठ गांव निवासी राजकुमार मेहता की पैशन प्रो मोटरसाइकिल ईचाक मोड़ योगेंद्र क्लीनिक के सामने से चोरी कर ली। मोटरसाइकिल संख्या जेएच 02एके 5600 क्लीनिक के सामने खड़ा कर ऑफिस गया था। आधे घंटे के बाद जब बाहर निकला तो मोटरसाइकिल गायब था। आसपास खोजबीन की तो कहीं पता नहीं चला। इसकी जानकारी ईचाक पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।