नाना-नानी घर पर नहीं थे तब दस्तावेज चुराया
गिरफ्तार आरोपी ने अब तक जो पुलिस को बताया उसके मुताबिक पवन रविदास अपने दोस्त सोनू सोनी को साथ लेकर कई बार नानी घर गया और रेकी की। नाती का दोस्त होने के कारण दोनों को काफी महत्व दिया जाता रहा। इसी दौरान उन्होंने नाना नानी से कागजातों व रिटायरमेंट के बाद मिले रुपए आदि की पूरी जानकारी हासिल की जिसमें सारे कागजात रखे थे। चोरी करने का प्लान बनाया। जनवरी में एक दिन उसने नानी के पास फोन किया कि कहां हो नानी। नानी बोली कि अभी हम मायके में हैं। उसी रात सोनू सोनी घर में घुसा और दस्तावेज रखा बक्सा चोरी कर ली। फिर नाना के कागजात के माध्यम से उस मोबाइल नंबर का दूसरा सिम कार्ड जारी कराया जो बैंक से लिंकेज था। फिर दूसरा एटीएम जारी कराया और प्यून से मिलकर ईचाक बाजार में दीपक के फर्जी नाम से रिसीव किया। उसके बाद रुपए की निकासी कर ली।